Wednesday, February 18, 2026

              KORBA : निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

              • अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने साकेत भवन में अधिकारी कर्मचारियों को ग्रहण कराई राष्ट्रीय एकता की शपथ

              कोरबा (BCC NEWS 24): लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर निगम कार्यालय साकेत में नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के संकल्प को दोहराया। निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने अधिकारी कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई। भारत सरकार द्वारा लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने से संबंधित दिए गए दिशा निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने इस मौके पर अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करते हुए अधिकारी कर्मचारियों ने  कहा कि हम सत्यनिष्ठा से शपथ लेते हैं कि हम राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे।

              हम यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहे हैं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सके, हम अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त द्वय बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे़, रामसिंह नेताम, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, दिवाकांत जायसवाल, कृष्णा दास महंत, भावेश यादव, पुकराज, लीलाम्बर यादव, द्वासराम साहू, बीना एंथोनी, तारा भगत, दीनदयाल साहू, शंकर साहू, हिमांशु राठौर, सरस देवांगन, श्यामलाल साहू, रामकृष्ण सोनी, प्रदीप सिकदर, रामशंकर पाण्डेय, अरूण वर्मा, परमेश्वर शर्मा, विकास यादव, धनेश यादव, उमाशंकर यादव, शीतला, विकास, बिहारी यादव, प्रमोद, जीवन कर्ष, रविशंकर तिवारी, कमल राठौर, रमेश कुमार सिदार, गरीब दास आदि के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

                              विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories