कनाडा: भारतीय मूल के शख्स को 25 साल की जेल, 3 साल पुराने मर्डर केस में सजा

              Canada: कनाडा की अदालत ने एक भारतीय मूल के 25 साल के लड़के बलराज बसरा को 25 साल जेल की सजा सुनाई है। यह सजा तीन साल पुरानी हत्या और गाड़ी जलाने के मामले में दी गई।

              यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया का गोल्फ क्लब में 17 अक्टूबर 2022 को 38 साल के विशाल वालिया को गोली मार दी गई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के तुरंत बाद तीनों हत्यारे एक गाड़ी में भाग गए थे।

              बाद में उन्होंने पास ही वेस्ट 20वीं एवेन्यू पर उस गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस ने दूसरे गाड़ी में भागते तीनों आरोपियों को कुछ ही मिनट में पकड़ लिया था। बलराज इस केस का तीसरा दोषी है।

              पहले दोषी इकबाल कांग को 17 साल जेल और आगजनी के लिए 5 साल की सजा मिली। दूसरा दोषी डिएंड्रे बैप्टिस्ट को उम्रकैद हुई, लेकिन 17 साल बाद पैरोल मिल सकती है। दोनों ने पहले ही अपना गुनाह कबूल कर लिया था।

              पुलिस ने बताया कि अलग-अलग पुलिस टीमों ने मिलकर जनता को सुरक्षित रखने का काम किया। यह हत्या प्लांड थी, इसलिए इसे फर्स्ट डिग्री मर्डर माना गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories