फिलीपींस: राष्ट्रपति ने देश में इमरजेंसी लगाई, तूफान से 114 लोगों की मौत के बाद लिया फैसला

        फिलीपींस: राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को देश में इमरजेंसी लागू कर दिया है। उन्होंने यह फैसला तब लिया गया जब टाइफून कालमागी (तूफान) से देश में 114 लोगों की मौत हो गई है। यह इस साल फिलिपींस में आया सबसे भीषण प्राकृतिक हादसा है।

        ज्यादातर लोगों की मौत अचानक आई बाढ़ में डूबने से हुई। अब भी 127 लोग लापता हैं, जिनमें से ज्यादातर सेबू प्रांत के रहने वाले हैं। यह तूफान बुधवार को फिलीपींस को पार करके दक्षिण चीन सागर की ओर निकल गया।

        सरकारी एजेंसी ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस के मुताबिक, इस तूफान से करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए और 5.6 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा। इनमें से 4.5 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक ने दिया सेवा का संदेश, अम्बेडकर चौक पर जुटे लोग

                ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने जनकल्याण...

                Related Articles

                Popular Categories