KORBA : आंगनबाड़ी पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती दावा-आपत्तियां 21 नवंबर तक आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में आंगनबाड़ी पालना कार्यकर्ता के 12 एवं पालना सहायिका के 12 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां 12 नवंबर से 21 नवंबर तक आमंत्रित की गई है। दावा आपत्तियां कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय में जमा किया जा सकता है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम कोरबा एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सूचना पटल पर देखे जा सकते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                Related Articles

                Popular Categories