Monday, March 2, 2026

              धमाकों को अंजाम देकर देश छोड़कर भागने की तैयारी में थी लेडी आतंकी शाहीन, दिल्ली ब्लास्ट से 7 दिन पहले अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कराया पासपोर्ट वेरिफिकेशन, ‘मैडम सर्जन’ कोडनेम दिया गया

              फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट से तार जुड़ने के बाद पकड़ी गई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की डॉ. शाहीन सईद देश में धमाकों को अंजाम देकर देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रही थी। उसने दिल्ली ब्लास्ट से 7 दिन पहले पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराई थी।

              जांच में खुलासा हुआ है कि शाहीन को “मैडम सर्जन” कोडनेम दिया गया था। इस ऑपरेशन में जुड़े सभी साथी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आतंकी शाहीन को इसी नाम से बुलाते थे। डॉ. मुजम्मिल शकील की डायरी से ‘ऑपरेशन हमदर्द’ का खुलासा हुआ।

              सूत्रों के मुताबिक इनकी मुस्लिम लड़कियों को भर्ती कर हमलों के लिए तैयार करने की योजना थी। ये काम शाहीन को करना था। शाहीन की डायरी से JeM के नेटवर्क का विवरण मिला। कुल 25-30 व्यक्तियों का नेटवर्क जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से जुड़ा है।

              यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर फ्लैट नंबर 32। यहीं डॉ. शाहीन सईद रहती थी।

              यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर फ्लैट नंबर 32। यहीं डॉ. शाहीन सईद रहती थी।

              अकेली मिली थी डॉ. शाहीन

              दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले, अक्टूबर 2025 के अंत में डॉ. शाहीन ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। 3 नवंबर को फरीदाबाद के धौज थाना पुलिस की टीम ने यूनिवर्सिटी के मेडिकल डिपार्टमेंट में डॉ. शाहीन के पासपोर्ट और वीजा का वेरिफिकेशन किया। पुलिसकर्मी यूनिवर्सिटी स्टाफ के फ्लैट नंबर 32 में पहुंचे, जहां उन्होंने दस्तावेजों की फोटोकॉपी ली, तस्वीरें खींची और कुछ अन्य जानकारियां दर्ज कीं। उस समय डॉ. शाहीन अकेली थी।

              पुलिस से रिपोर्ट जमा कराने में देरी हुई

              पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वेरिफिकेशन रिपोर्ट तैयार तो की गई थी, लेकिन इसे रूटीन प्रक्रिया समझकर प्राथमिकता नहीं दी गई। इसी चूक ने शाहीन का देश छोड़ने का रास्ता रोक दिया। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जब उसके फोन और दस्तावेज जब्त किए गए, तो वीजा आवेदन और वेरिफिकेशन की अधूरी फाइलें सामने आईं। रिपोर्ट समय पर जमा न होने के कारण डॉ. शाहीन फरार नहीं हो सकी, और उनकी गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया।

              अब जानिए डॉ. शाहीन सईद के टॉपर से टेरर का सफर…..

              • लखनऊ की रहने वाली, प्रयागराज से पढ़ाई: डॉ. शाहीन सईद (46 वर्ष) की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। वह लखनऊ की रहने वाली है और प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से 2002 में MBBS और 2006 में MD की। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) क्रैक कर 2006 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी। वह फार्माकोलॉजिस्ट है, जिसका काम नई दवाओं पर रिसर्च करना और दवाओं के शरीर पर असर का विश्लेषण करना होता है।
              • मैट्रिमोनियल साइट से निकाह, दो बच्चों की मां बनी: डॉ. शाहीन की शादी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जफर हयात से हुई। यह रिश्ता मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुआ था। निकाह के वक्त डॉ. हयात फतेहपुर में पोस्टेड थे, जबकि डॉ. शाहीन प्रयागराज में। बाद में दंपती कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मूव हुआ। अचानक डॉ. शाहीन ड्यूटी से लंबे समय के लिए गायब हो गई। 2013 में लंबी अनुपस्थिति के कारण डॉ. शाहीन की नौकरी छूट गई।
              • बुर्का पहनने से भी परहेज करती थी शाहीन: 2013 में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जफर हयात से तलाक हो गया। तलाक शरियत कोर्ट से हुआ। दोनों के 2 बच्चे हैं, जो अब पिता के साथ हैं। तलाक के बाद शाहीन अकेले रहने लगी। जांच एजेंसियों ने कानपुर में डॉ. हयात से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि डॉ. हयात ने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब डॉ. शाहीन को बुर्का पहनने से भी परहेज था। यहां तक कि वो बुर्का पहनने वाली महिलाओं के साथ भी नहीं चलती थी। वह अक्सर कहती थी, भारत में कुछ नहीं है। अमेरिका और ब्रिटेन में जिंदगी शानदार है। वह विदेश में बसना चाहती थी। अपने बच्चों को लेकर बहुत पजेसिव थी और दूसरे डॉक्टरों के बच्चों के साथ खेलने तक नहीं देती थी।
              डॉ. शाहीन के पूर्व पति जफर हयात का दावा है कि पहले वह बुर्का नहीं पहनती थी। (फाइल फोटो)

              डॉ. शाहीन के पूर्व पति जफर हयात का दावा है कि पहले वह बुर्का नहीं पहनती थी। (फाइल फोटो)

              • छह साल पहले अल-फलाह पहुंची: उसने 2019 में अल-फलाह यूनिवर्सिटी जॉइन की। तब तक बुर्केे से परहेज करने वाली डॉ. शाहीन धर्म को लेकर काफी कट्टर हो गई। हिजाब पहने लगी। बताया जा रहा है कि ओपन माइंडेड डॉ. शाहीन काफी बदल गई। इसी यूनिवर्सिटी में उम्र में 9 साल छोटे 35 वर्षीय सर्जन डॉ. मुजम्मिल से मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यहीं से JeM के महिला विंग ‘जमात-उल-मोमिनात’ से जुड़ाव शुरू हुआ। शाहीन JeM की भारत इंचार्ज बनी।
              • भाई भी जांच के दायरे में: डॉ. शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी लखनऊ में रहते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई शोएब अंसारी और छोटा भाई डॉ. परवेज अंसारी (इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर) लखनऊ में रहते हैं। लखनऊ में उनके घर पर छापेमारी की गई और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन चेक किए गए। परवेज अंसारी भी जांच के दायरे में है।
              • एक कार यूनिवर्सिटी से बरामद: शाहीन की ब्रेजा (HR87U-9988) कार अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस से बरामद हुई है, जबकि स्विफ्ट डिजायर कार की तलाश चल रही है। यह कार अक्सर डॉ. मुजम्मिल चलाता था, जिससे पहले ही जांच एजेंसियां गिरफ्तार कर चुकी हैं।
              फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से मिली ब्रेजा कार। यह कार डॉ. शाहीन सईद के नाम है।

              फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से मिली ब्रेजा कार। यह कार डॉ. शाहीन सईद के नाम है।

              धौज से लेकर कश्मीर और दुबई तक लिंक खंगाले जा रहे

              गिरफ्तारी के बाद NIA, यूपी ATS, जम्मू कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम डॉ. शाहीन को श्रीनगर ले गई। पूछताछ में दिल्ली-मुंबई ब्लास्ट, टेरर फंडिंग और रेडिकलाइजेशन नेटवर्क के खुलासे हो रहे हैं। इस बारे में UAE इंटेलिजेंस से सहयोग मांगा गया है।

              यूपी आईएमए ने रद्द की सदस्यता

              इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की उत्तर प्रदेश इकाई ने डॉ. शाहीन सईद की आजीवन सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। गाजियाबाद स्थित प्रांतीय कार्यालय को कानपुर ब्रांच से यह संस्तुति मिली थी कि डॉ. शाहीन कथित रूप से राष्ट्र-विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाई गई है। इसके बाद प्रांतीय शाखा ने सदस्यता निरस्त करते हुए मामला केंद्रीय IMA को भेजा गया।

              केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही

              फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी कर रहीं हैं। थाने से कुछ रिकॉर्ड लिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते इससे ज्यादा जानकारी देना फिलहाल संभव नहीं है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories