KORBA : किसान राजकुमार पटेल विशेष उत्साह से धान खरीदी के लिए तैयार

              • बेहतर दाम मिलने से घर- परिवार की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के सलिहाभांठा के मेहनतकश किसान श्री राजकुमार पटेल इस वर्ष विशेष उत्साह से धान खरीदी के लिए तैयार हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत ने उनकी उम्मीदों को और मजबूत किया है। अच्छी बरसात, समय पर खाद-बीज उपलब्ध होना और मेहनत से की गई खेती-इन सबने मिलकर उनकी फसल को भरपूर उपज दी है। खेत से खलिहान तक धान के गट्ठर ढोते हुए राजकुमार के चेहरे पर संतोष साफ नजर आता है। वे जल्द ही फसल की मिसाई पूरा कर बरपाली उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने वाले हैं। सरकार द्वारा इस वर्ष  3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और  21 क्विंटल प्रति एकड़ धान  खरीदी ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का रास्ता खोला है।

              किसान राजकुमार  ने बताया उनके पास 5 एकड़ खेती जमीन है, जहां उन्होंने धान की फसल ली है। फसल पककर पूरी तरह तैयार है। जल्द ही कटाई कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार की पैदावार पहले से बेहतर हुई है। समय पर बारिश और गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज मिलने से फसल हरी-भरी रही और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अब उन्हें उम्मीद है कि बेहतर दाम मिलने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी तथा आगामी सीजन के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : संवेदनशील प्रशासन से लौटी सुनने की मुस्कान

                              श्रवण यंत्र ने कम की संवाद की दूरी, बुजुर्गों...

                              रायपुर : ”पीएम राहत” योजना से सुकमा में मिला पहला जीवनदान

                              जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ कैशलेस इलाज, बची 30...

                              KORBA : राजस्व की कम वसूली पर आयुक्त हुये नाराज, जिम्मेदार निरीक्षकों को नोटिस जारी करने दिये निर्देश

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा...

                              Related Articles

                              Popular Categories