KORBA : रोदे गांव में संयुक्त दल की कार्रवाई 42 बोरी अवैध धान भंडारण का हुआ खुलासा

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वंसत के निर्देशन में नायब तहसीलदार श्री सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त दल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान मंडी अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। तहसील पोड़़ी उपरोड़ा, विकासखंड पोड़़ी उपरोड़ा के ग्राम रोदे में स्थित विकास जायसवाल के दुकान सह गोदाम में 42 बोरी (16.80 क्विंटल) अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। नियम विरुद्ध रखे गए इस धान पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही की गई। जांच उपरांत बरामद धान को विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति विकास जायसवाल की सुपुर्दगी में दिया गया।


                              Hot this week

                              KORBA : राजस्व की कम वसूली पर आयुक्त हुये नाराज, जिम्मेदार निरीक्षकों को नोटिस जारी करने दिये निर्देश

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन

                              छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता...

                              Related Articles

                              Popular Categories