कोरबा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, घटना के बाद बेकाबू होकर पलटी गाड़ी, शराब के नशे में था चालक, आरोपी फरार

          कोरबा: जिले के पाली चैतमा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रैक्टर राहगीर को टक्कर मारने के बाद पलट गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बुधवार शाम 6 बजे पाली थाना क्षेत्र की चेतमा चौकी के अंतर्गत सफलवा मार्ग पर हुई।

          ग्राम पंचायत सफलवा निवासी 24 वर्षीय सुमित धनवार बारी उमराव गांव से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुमित सड़क किनारे गिर गया।

          इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक फरार हो चुका था।

          ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

          पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पाली निवासी सुमित सिंह की है, जो पहाड़ी अंचल में ठेकेदारी का काम करता है।

          शराब के नशे में था चालक

          प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। मृतक सुमित धनवार (24) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories