श्रीलंका: भारी बारिश से बाढ़-लैंडस्लाइड, 56 लोगों की मौत, 600 घर तबाह

              श्रीलंका: देश में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। 600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

              खराब मौसम के कारण देश के 17 जिलों में 4,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। वायुसेना हेलिकॉप्टर से बाढ़ से घिरे लोगों को बचा रही है।

              गुरुवार को हालात और बिगड़ गए। श्रीलंका के पहाड़ी इलाकों बदुल्ला और नुवारा एलिया में भूस्खलन से एक ही दिन में 25 लोगों की जान चली गई।

              ये दोनों इलाके चाय के बागानों के लिए मशहूर हैं और राजधानी कोलंबो से करीब 300 किलोमीटर दूर हैं। सरकारी डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर के अनुसार, अभी भी 21 लोग लापता हैं और 14 लोग घायल हैं।

              भारी बारिश के कारण शुक्रवार को पूरे देश में सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देश में सामान्य जनजीवन पूरी तरह ठप हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

                              रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शनबस्तर से...

                              रायपुर : बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

                              स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं...

                              Related Articles

                              Popular Categories