Monday, February 9, 2026

            KORBA : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवार के वैवाहिक समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवदंपत्ति को दिये आशीर्वाद

            • उद्योग मंत्री के घर पहुंचे  मुख्यमंत्री साय ने विश्वेष–मेघा को दिया आशीर्वाद, उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भी रहे साथ

            कोरबा (BCC NEWS 24): उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम आज राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय स्वयं कोहड़िया स्थित मंत्री निवास पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेष देवांगन संग मेघा देवांगन के शुभ वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।

            माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण एवं गरिमामय बना दिया। शीर्ष नेतृत्व का एक साथ कोरबा पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और उत्साह का विषय रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, महामंत्री व पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, श्री देवेन्द्र पांडेय, श्री संजय शर्मा, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, डाॅ. श्री राजेश राठौर, श्री अभिषेक गर्ग, श्री मनोज लहरे, श्री योगेश मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा श्री नीरज ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने माननीय मुख्यमंत्री व अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे राजनैतिक परिवार की एकजुट उपस्थिति ने इसे एक शानदार और यादगार पल बना दिया। नवविवाहित दंपत्ति को सभी अतिथियों ने प्रेम, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories