रायपुर : कोकोड़ी और बासनी नाला पर स्टापडेम बनाने 5.71 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5 करोड़ 70 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए है। स्वीकृत योजनाओं में विकासखण्ड-माकड़ी के रांधना से कोकोड़ी के बीच कोकोड़ी नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 33 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह विकासखण्ड-माकड़ी के काटागांव (जामपारा) में बासनी नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 37 लाख 66 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्य को कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories