रायपुर : सीएम हेल्पलाइन से नेहा का आसानी से बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

            रायपुर (BCC NEWS 24): आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रभावी साबित होते जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पहांदा (अ) की रहने वाली श्रीमती नेहा गेन्डरे का विवाह 19 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ था। शादी के बाद नई गृहस्थी की शुरुआत के साथ ही उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना था और बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने थे। इन सभी कामों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज था, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र। 

            शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का नहीं ले पा रहीं थी लाभ

            नेहा ने बिना किसी देरी के ग्राम पंचायत में विवाह पंजीयन के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया। लेकिन अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका आवेदन प्रक्रिया में अटका रहा। विवाह प्रमाण पत्र न मिलने के कारण नेहा न तो बैंक के जरूरी काम पूरे कर पा रही थीं और न ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले पा रही थीं। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तो उन्होंने हार मानने के बजाय एक प्रभावी कदम उठाने का फैसला किया।

            सीएम हेल्पलाइन से बढ़ा आम नागरिकों का भरोसा – नेहा

            नेहा ने अपनी समस्या के समाधान के लिए ’सीएम हेल्पलाइन’ पर शिकायत दर्ज करा दी। प्रकरण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह पंजीयन संबंधी श्रेणी में दर्ज हुआ। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। संबंधित स्तर पर प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया गया और नेहा का विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार कर दिया गया। प्रमाण पत्र हाथ में आते ही नेहा के चेहरे पर खुशी छा गई। सीएम हेल्पलाइन के इस त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से न केवल उनकी समस्या का समाधान हुआ, बल्कि उन्हें बैंक और सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों में भी बड़ी राहत मिली। इस पूरी कार्यवाही पर नेहा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से आम नागरिकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा सेतु से ग्रामीण परिवारों को मिल रही शासकीय सेवाओं की सहज सुविधा

                          अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं...

                          कोरबा: 24 करोड़ 20 लाख रू. से होगा निगम क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                          रायपुर : विष्णु भैया का नया सुशासन मॉडल

                          ‘ऑटो डायवर्सन’ से डिजिटल हुआ राजस्व विभाग, नागरिकों को...

                          कोरबा: युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग की मिलेगी जानकारी

                          युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories