KORBA : जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 को

        कोरबा (BCC NEWS 24): खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयेजन 19 एवं  20 दिसंबर को प्रातः 09ः00 बजे से विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा क्रमांक 01, में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में 10 खेल – एथलेटिक्स में 100 मी, 400 मी, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी को सम्मिलित किया गया है। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग 09.-18 वर्ष तक एवं 19-35 वर्ष तक महिला-बालिका खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता होगी। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित उपरोक्त खेलों से दोनों आयुवर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी-दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिला में सक्रिय है तो उनके दल, जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे। प्रत्येक स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जायेगी। एवं संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिले में सक्रिय है तो उनके दल जिला स्तरीय आयेजन में सम्मिलित हो सकेंगे।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories