Monday, February 16, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 436 अंक गिरकर 84,666 पर बंद, निफ्टी भी 121 अंक फिसला, IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

              मुंबई: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने रही। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 दिसंबर को सेंसेक्स 436 अंक की गिरावट के साथ 84,666 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट रही, ये 25,840 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर में गिरावट और 8 शेयरों में तेजी रही। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे ज्यादा 4% गिरा है। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.19% की गिरावट देखने को मिली है।

              शेयर मार्केट में गिरावट के मुख्य कारण

              • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चिंताएं: अमेरिकी सेंट्रल बैंक (फेडरल रिजर्व) के ब्याज दरों पर अनिश्चितता से निवेशकों में डर है, जिससे भारतीय बाजार पर दबाव पड़ रहा है।
              • भारत के चावल निर्यात पर US-टैरिफ का खतरा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत के चावल पर भारी आयात शुल्क लगाने की धमकी से एक्सपोर्ट सेक्टर प्रभावित हुआ, जो बाजार की गिरावट का बड़ा कारण है।

              ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.14% ऊपर 50,655 पर और कोरिया का कोस्पी 0.27% गिरकर 4,143 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.29% गिरकर 25,434 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37% गिरकर 3,909 पर बंद हुआ।
              • 8 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.45% गिरकर 47,739.32 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.14% और S&P 500 0.35% गिरकर बंद हुए थे।

              विदेशी निवेशकों ने 6 दिन में ₹10,203 करोड़ के शेयर्स बेचे

              • 8 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹779.94 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹2,459.60 करोड़ की खरीदारी की।
              • दिसंबर के पहले 6 कारोबारी दिन में FIIs ने कुल ₹10,982 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹21,908 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
              • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

              कल सेंसेक्स 610 अंक गिरकर 85,103 पर बंद हुआ था

              • सोमवार, 8 दिसंबर को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 610 अंक (0.71%) गिरकर 85,103 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 226 अंक (0.86%) नीचे 25,961 के स्तर पर बंद हुआ था।
              • सेंसेक्स के 30 में से 27 गिरकर बंद हुए। BEL, ट्रेंट और जोमैटो​ के शेयर में सबसे ज्यादा 5% की गिरावट आई। कुल 19 शेयर्स में 1%-5% तक की गिरावट रही।
              • निफ्टी के 50 में 47 शेयर्स नीचे बंद हुए। NSE का रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.53% गिरा। वहीं, मीडिया, PSU बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में 3% तक की गिरावट रही थी।

                              Hot this week

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              Related Articles

                              Popular Categories