KORBA : तहसील हरदी बाजार में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 190 कट्टी धान जप्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर सोमवार को तहसील हरदी बाजार अंतर्गत ग्राम नूनेरा में अवैध धान के परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर अनुभागीय अधिकारी पाली श्री रोहित सिंह एवं नायब तहसीलदार पाली, हल्का पटवारी की टीम द्वारा रात्रि 8.30 बजे छापा कार्रवाई की गई। मौके पर पिकअप वाहन में 70 कट्टी धान परिवहन हेतु लोड पाया गया तथा प्रोपराइटर मनोज किराना स्टोर, नूनेरा के गोदाम में 120 कट्टी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। कुल 190 कट्टी (लगभग 82 क्विंटल) धान जप्त करते हुए गोदाम को सील कर विधिवत सुपुर्द किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

                              डिजिटल सेवा से मिली सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories