रायपुर : कलेक्टर परिसर खैरागढ़ में लगेगा आपकी पूंजी, आपका अधिकार शिविर 12 दिसंबर को

              रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य मे वित्तिय सेवा विभाग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशो के तहत आपकी पूंजी, आपका अधिकार जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष एवं निष्क्रिय खातों के सक्रियकरण पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर खैरागढ़ में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इस शिविर का आयोजन सभी बैंक, बीमा, पेंशन प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड और स्वैतनिक निधि का योगदान रहेंगा। इन शिविर मे नागरिकों को अनक्लेम्ड जमा, बिमा दावे, राशि प्राप्त करने हेतु हेल्प डेस्क और संहार्यता काउंटर उपलब्ध कराये जाऐंगे।

              आवश्यकतानुसार लाभार्थी दावेदारी के केवाईसी अपडेट दावा प्रपत्र भरने एवं दस्तावेज सत्यापन मे भी सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिले के नागरिक से अपील कि गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या मे इस शिविर मे शामिल होकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, छत्तीसगढ़ ने इस पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके जमा पूंजी और निवेश के अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुविधाजनक तैरीके से लाभ दिलाने का संकल्प लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बकरी पालन बना आत्मनिर्भरता का आधार

                              देविका स्व-सहायता समूह ने बदली महिलाओं की जिंदगीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories