रायपुर : सुकमा से 370 खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए रवाना

        • पुवर्ती के 2 खिलाड़ी मशाल प्रज्वलन में होंगे शामिल

        रायपुर: आज सुकमा जिले से 370 खिलाड़ियों का दल बस्तर ओलंपिक 2025 में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों की 9 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट, ट्रैकसूट, जूता-मोजा, बैग और निकर वितरित किए गए, ताकि वे पूर्ण तैयारी और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो सकें। बस्तर ओलंपिक का आयोजन 11 से 13 दिसंबर 2025 तक जगदलपुर में किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए ठहरने, भोजन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जगदलपुर रवाना होते हुए समय बेहद उत्साहित थे। खिलाड़ियों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि ये खिलाड़ी इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प से साकार हुआ मधु का सपना, पक्के आशियाने में विराजे गणेश

                प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना सपना हुआ पूरारायपुर...

                रायपुर : सेवा की कहानी – लक्ष्मण को मिला अपना पक्का घर

                सपना था पक्के आशियाने का, पीएम जनमन योजना ने...

                रायपुर : ‘लोग पहले कहते थे बेचारी, अब देती है, लोगो को काम

                ‘सक्षम योजना’ से धमतरी की सफीना बनीं आत्मनिर्भरता की...

                Related Articles

                Popular Categories