KORBA : नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा में अपार उत्साह, संगठन को मिलेगी नई ऊँचाइयां – गोपाल मोदी

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी, बिहार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री श्री नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा, विकास और सुशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य धरातल पर उतरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में श्री नितिन नवीन जी ने संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है। उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कर्मठ नेतृत्व पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा जनकल्याण के संकल्प को नई दिशा मिलेगी।

              भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी श्री अनिल केशरवानी जी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने शुभकामनाएँ देते हुए कहां की उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories