कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 दिनों में तीसरी बार चोरी, ट्रॉमा सेंटर के AC के आउटलेट और कॉपर पाइप गायब, सुरक्षा कंपनी को नोटिस

          कोरबा: जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 20 दिनों में तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में लगाए जा रहे एयर कंडीशनर के आउटलेट, कॉपर पाइप और तार चुराए गए हैं। इसके अलावा वायरोलॉजी विभाग के एसी का आउटलेट भी गायब हैं।

          मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अस्पताल प्रबंधन ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक रविकांत जटवार ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सुरक्षा कंपनी कामथेन को नोटिस जारी किया गया है।

          कंपनी को पहले भी दिया जा चुका है नोटिस

          इससे पहले भी चोरी के मामलों में कंपनी को नोटिस दिए जा चुके हैं। अस्पताल में 50 से 55 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। अस्पताल परिसर में संचालित वाहन स्टैंड से भी लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। हाल ही में 26 नवंबर को मुड़ापार निवासी आलम अली की बाइक सुबह 11:30 बजे चोरी हो गई थी।

          आलम अली ने वाहन स्टैंड संचालक से शिकायत की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया, जबकि आलम ने 10 रुपये की पार्किंग पर्ची कटाई थी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    KORBA : जलभराव का सतत जायजा व जल निकासी में जुटा रहा निगम अमला

                    शनिवार को हुई लगातार बारिश से अनेक स्थानों पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories