मध्य प्रदेश: ग्वालियर में डंपर ने परिवार को कुचला, बाइक सवार पति-पत्नी समेत 18 वर्षीय पुत्री की मौत, बेटी को JEE मेन का पेपर दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश से आए थे दंपती

          मध्य प्रदेश: ग्वालियर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। रतवाई-बिजौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों डंपर की चपेट में आ गए। मृतक परिवार जालौन (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था।

          बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रपाल जाटव, उनकी पत्नी 40 वर्षीय राजश्री जाटव और बेटी 18 वर्षीय अर्पिता जाटव के रूप में हुई है। गुरुवार को अर्पिता का JEE (MAIN) का एग्जाम था। उसका परीक्षा केंद्र बिजौली के रतवाई स्थित बीबीएम कॉलेज में था।

          चंद्रपाल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बेटी को परीक्षा दिलाने निकले थे। उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी। जल्दबाजी में वे रास्ता भटक गए और परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर आगे निकल गए। इसके बाद राहगीर से पता पूछकर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना से लगभग 100 मीटर दूर तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

          देखिए हादसे की तस्वीरें

          हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया।

          हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया।

          डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गई।

          डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गई।

          सड़क पर शव और खून फैला

          हादसे के बाद मौके का दृश्य बेहद भयावह था। सड़क पर शव और खून फैला हुआ था, वहीं बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया।

          परिवार में अब दो बेटे बचे

          बताया गया है कि चंद्रपाल के परिवार में दो बेटे सत्यम और बिट्टू भी हैं। माता-पिता और बहन की मौत के बाद अब परिवार में सिर्फ दोनों भाई बचे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

          ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार

          हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने खाका से भरा डंपर जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि डंपर खाका लेकर आ रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

          यहां पहले भी हो चुके हादसे

          गौरतलब है कि इस सड़क पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से 13 महिलाओं सहित एक युवक की मौत हुई थी। वहीं हाल ही में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में डंपर पलटने से एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों से इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

                    रायपुर (BCC NEWS 24): वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन,...

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    रायपुर : स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

                    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाईरायपुर (BCC NEWS...

                    Related Articles

                    Popular Categories