कोरबा: बसाहट में सर्वसुविधायुक्त आदर्श कॉलोनी विकसित करें- कलेक्टर

              कलेक्टर दुदावत ने उतरदा में प्रस्तावित हरदीबाजार के बसाहट स्थल का किया निरीक्षण

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज दीपका कोयला खदान विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हरदीबाजार क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रस्तावित बसाहट स्थल ग्राम उतरदा का एसईसीएल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने एसईसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हांकित भूमि में अलग-अलग सेक्टरों में सुव्यवस्थित कॉलोनी विकसित की जाए। इसके लिए चौड़ी सड़कें, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ।

              कलेक्टर ने कॉलोनी तक पहुंच मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा चौड़ी सड़क निर्माण करने के निर्देश देते हुए इस क्षेत्र को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम उतरदा की सभी सड़कों का सर्वे कर मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने तथा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

              निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने जनप्रतिनिधियों से भी बसाहट व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के समय एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक श्री संजय मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुरक्षित मातृत्व की मिसाल

                              प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की...

                              रायपुर : विशेष-लेख : बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई

                              हजारों पंचायतों की बदली तस्वीरबाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान...

                              रायपुर : सफलता की इबारत : वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर

                              बंजर होती उम्मीदों में घुली खुशहाली की हरियाली​मगरलोड के...

                              रायपुर : महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई दिशा

                              स्व-सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं,...

                              Related Articles

                              Popular Categories