रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा- जीतन राम

              मेहनतकश परिवार को मिला सुरक्षित आवास

              रायपुर (BCC NEWS 24): पहले जहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जीतन राम वर्षों से कच्चे मकान में रहते थे, जिससे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जीतन राम बताते हैं कि जब भी वे कर्रा से 8 किलोमीटर दूर राजपुर शहर खेती-बाड़ी के लिए जाते थे वहां पक्के मकानों को देखकर उनके मन में भी अपना पक्का घर बनाने की इच्छा होती थी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। बलरामपुर जिला के राजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा निवासी श्री जीतन राम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर सुखमय जीवन बिता रहे हैं।

              जीतन राम  बताते हैं कि ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ और निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। कुछ ही समय में उनका पक्का छत वाला मकान बनकर तैयार हो गया।

              पक्का मकान मिलने के बाद जीतन राम और उनका परिवार बेहद खुश है। वे बताते हैं कि उन्हें उचित मूल्य की दुकान से नियमित राशन मिल रहा है। उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना आसान हुआ है।  जीतन राम कहते हैं कि शासन की योजनाओं से उनका जीवन बदला है, इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नांदघाट एनीकट के कार्यों के लिए 4.24 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories