इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात जंग जैसे हो गए हैं। पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में फिर से एयरस्ट्राइक की है। वहीं तालिबान ने दावा किया है कि उसने इस्लामाबाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया।
संघर्ष की शुरुआत गुरुवार रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी हमले के जवाब में कार्रवाई की। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने ‘गजब लिल हक’ नाम का ऑपरेशन शुरू किया और काबुल समेत कई प्रांतों में हमले किए। पाकिस्तान का दावा है कि उसके हमलों में 274 अफगान लड़ाके मारे गए, जबकि 400 से ज्यादा घायल हैं।
दोनों तरफ से करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी का कहना है कि तालिबान हमलों के पीछे भारत का हाथ है।
दावा- तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया
अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।
PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।
काबुल पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का वीडियो
पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स की अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं।
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की तस्वीरें…

PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया।

PAK एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है।

पाकिस्तान ने हमले में कई लोगों के घायल होने का दावा किया है।

(Bureau Chief, Korba)




