रायपुर : गोफनी नाला में स्टॉपडेम निर्माण कार्य के लिए 3.80 करोड़ रुपए स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड-बस्तर के गोफनी नाला में स्टॉपडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 80 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्य के पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं कृषकों के द्वारा स्वयं के साधन से 80 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। योजना के कार्य को कराने मुख्य अभियंता गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : इसरो की सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा

                              टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में 15 साल में...

                              Related Articles

                              Popular Categories