KORBA : स्थानीय वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा,विकासखंड – पोड़ीउपरोड़ा के संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत आगामी आयोजित किये जाने वाले कक्षा 1,2,3,4,6,7,9,11 वीं स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षिक उन्नति तथा विभिन्न आवश्यक विभागीय एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी दिनांक 25 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो रहें कक्षा 9वीं एवं 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षा तथा दिनांक 17 मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 5वीं की एवं 18मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा को नियमानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य श्री सिंह ने समस्त प्रधान पाठकों को प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली से चौथी तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के कक्षा छठवीं एवं सातवीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं को नियमानुसार आयोजित किये जाने के लिए निर्देशित किये।

              स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकगणों के साथ पृथक से आयोजित की गई संकुल स्तरीय बैठक में विद्यार्थियों के सतत शैक्षणिक उन्नति के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। विभागीय बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान, छात्रवृति की पूर्णता, अपूर्णता की स्थिति, अपूर्णता का कारण (कक्षावार, बच्चों की सूची सहित), विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, दिनांक 13 मार्च, 16 मार्च,17 मार्च 2026 को आयोजित किये जाने वाले एम.बी.वी कैम्प की तैयारी, तम्बाकू मुक्त शाला की जानकारी, किसी शिक्षक-कर्मचारी का लंबित न्यायालयीन प्रकरण की जानकारी आदि बिन्दुओं पर व्याख्यातागणों,संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों, शिक्षक – शिक्षिकाओं से चर्चा कर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि – सरपंचगण , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष,सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता,संकुल समन्वयक द्वय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकगण,शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              डीएमएफटी कोरबा के सहयोग से जिले में 22 नवीन उप- स्वास्थ्य केंद्र भवनों का होगा निर्माण

                              ग्रामीण एवं खनिज प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थय सुविधाएं होंगी...

                              KORBA : सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं

                              ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं...

                              हरित कोरबा अभियान जारी,  सुनालिया पुल मोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग तक किया गया वृक्षारोपण

                              निगम के स्थानीय पार्षदों, अधिकारी कर्मचारियों व अन्य नागरिकों...

                              KORBA : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

                              समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देशकुल 123...

                              KORBA : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा

                              प्राकृतिक आपदा से फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories