KORBA : सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

        हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’

        कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में  मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा  का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति संकल्प की भावना को सुदृढ़ करना है। जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जागरूकता गतिविधियां तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

        जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। आयोजित गतिविधियों के तहत 18 सितम्बर 2026 को जिले के 2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 1,07,645 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2026 को कुल 2034 स्कूलों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 27,278 विद्यार्थी शामिल हुए।  19 सितम्बर को  2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में 9,847 पालकों ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय से निरंतर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।



                Hot this week

                Raipur : बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल...

                KORBA : फ्लाई ऐश के नियमानुसार उपयोग, परिवहन एवं निपटान की कड़ाई से निगरानी के निर्देश

                कलेक्टर ने ताप विद्युत संयंत्रों के अधिकारियों को दिए...

                KORBA : नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

                ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया...

                Related Articles

                Popular Categories