कोरबा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को चपेट में लिया, हादसे में दंपती और बच्चे गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

              कोरबा: जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दंपती और उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़ता के पास का है।

              जानकारी के अनुसार, कटघोरा थानांतर्गत ग्राम धंवाईपुर निवासी सूरज रोहीदास अपनी पत्नी बबली रोहीदास, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार काजल के साथ बाइक पर सवार होकर निकले थे। वे बच्चों का इलाज कराने और राशन खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

              ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी घायल

              ट्रक की चपेट में आने से सूरज और बबली रोहीदास को गंभीर चोटें आईं, जबकि काजल को मामूली चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रामा वार्ड में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

              परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सविता रोहीदास ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी और मौके पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तस्वीरें व वीडियो भी बनाए थे।

              परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर बच्चों के चप्पल और ट्रक के पहिए में खून के निशान मिले थे, जिसकी जानकारी पुलिसकर्मी को दी गई, लेकिन पुलिसकर्मी ने ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से इनकार कर दिया। इससे परिजनों में कार्रवाई को लेकर संशय बना हुआ है।

              सविता ने यह भी बताया कि सूरज और बबली रोहीदास दिहाड़ी मजदूरी करके अपने मासूम बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। हादसे में दंपती के गंभीर रूप से घायल होने के कारण बच्चों की परवरिश में भी कठिनाई आ रही है।


                              Hot this week

                              रायगढ़ : अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

                              स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में...

                              रायपुर : बिहान से बदली ममता की जिंदगी

                              सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन 13 मार्च को

                              देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों को 18,650 करोड़...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से संवर रहे शकीला के सपने

                              सिलाई मशीन की किश्त चुकाकर बनीं आत्मनिर्भररायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories