नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी बर्फबारी के बीच एक हाइड्रोपावर प्रोज्क्ट के पास हुए लैंडस्लाइड हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इसी बीच, सेना ने भारी बर्फबारी के कारण किश्तवाड़ के सिंथन टॉप इलाके में फंसे महिलाएं और बच्चे सहित 235 लोगों को रेस्क्यू किया।
खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए थे। इधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से ट्रैफिक रोक दिया गया था। टनल में करीब हजार गाड़ियां फंसी थीं।
इधर, सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
ओडिशा के मयूरभंज जिले में भी एक बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी के कारण कई गाड़ियां और यात्री रविवार से फंसे हुए हैं।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बवंडर ने रविवार शाम करीब 30 मिनट तक तबाही मचाई। करीब 3 से 4 गांव तूफान से प्रभावित हुए।

उत्तराखंड के श्री गंगोत्री धाम में रविवार शाम बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण इलाके में ठंड बढ़ गई है।

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार को तेज आंधी के कारण लोहे का गेट सड़क पर गिर गया।

सिक्किम में रविवार शाम तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिए। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी देखे, जिससे सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई।
यूपी, बिहार सहित 6 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण के 25 राज्यों में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40–50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण आंधी, बारिश, तूफान और ओले गिरने की घटनाएं हो रही हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
हालांकि यहां गर्मी का असर रहेगा। तापमान 35°C से 40°C के बीच रह सकता है। रविवार को महाराष्ट्र का अमरावती देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां तापमान 40.6°C दर्ज किया गया।

(Bureau Chief, Korba)




