ओडिशा: कटक के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे; CM मांझी घायलों को देखने हॉस्पिटल पहुंचे, हादसे की हाई लेवल जांच के आदेश; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा

              ओडिशा: कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई।

              आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

              ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

              श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज (SCB) कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।

              घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें…

              सोमवार सुबह जब आग बुझी तब ICU के अंदर बेड और मशीनें जले हुए नजर आए।

              सोमवार सुबह जब आग बुझी तब ICU के अंदर बेड और मशीनें जले हुए नजर आए।

              ट्रॉमा केयर यूनिट के कई बेड पूरी तरह जलकर राख हो गए।

              ट्रॉमा केयर यूनिट के कई बेड पूरी तरह जलकर राख हो गए।

              हादसे की खबर लगते ही मरीजों के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

              हादसे की खबर लगते ही मरीजों के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

              ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

              ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

              CM मोहन चरण मांझी मरीजों को बचाने में झुलसे स्टाफ के लोगों से मिलने पहुंचे।

              CM मोहन चरण मांझी मरीजों को बचाने में झुलसे स्टाफ के लोगों से मिलने पहुंचे।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत

                              नवागढ़ के ग्राम सरखों में लगा पहला शिविर, जनप्रतिनिधियों...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories