BIG NEWS: लंदन के पंजाबी रेस्टोरेंट में 100 पाकिस्तानियों ने हमला किया, हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाने से नाराज थे, रेस्टोरेंट मालिक का आरोप- पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करने के बजाय उल्टा उन्हें ही अरेस्ट कर लिया

               London: लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया। 16 साल से रेस्टोरेंट चला रहे हरमन कपूर ने कहा कि हलाल मीट बेचने से मना करने पर पाकिस्तानियों के 100 लोगों के ग्रुप ने हमला कर दिया।

              उन्होंने कहा- मुझे हलाल मीट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अपने बिजनेस को बचाने के लिए मुझे दुनियाभर के सिखों से मदद मांगनी पड़ रही है।

              हरमन के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने 14 मार्च को रेस्टोरेंट पर एक बोर्ड लगा दिया। इस पर साफ लिख दिया कि उनके रंगरेज रेस्टोरेंट में हलाल मीट नहीं मिलेगा।

              हरमन के पोस्टर लगाने के बाद रेस्टोरेंट पर पाकिस्तानियों की भीड़ जमा हो गई। यहां तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हरमन ने कहा कि उन पर हमला किया गया। उन्होंने गातरे से डिफेंस किया। उनके घर को भी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया।

              हरमन ने कहा कि पुलिस ने भी कट्टरपंथियों का साथ दिया। आरोपियों को अरेस्ट करने के बजाय उल्टा उन्हें ही अरेस्ट कर लिया। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हरमन ने बताया कि 2010 में खोला उनका रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उनका रेस्टोरेंट रंगरेज पंजाबी स्वाद के लिए मशहूर है। लेकिन उन्होंने कभी हलाल मीट नहीं बेचा।

              ब्रिटेन के रेस्टोरेंट रंगरेज के बाहर लगाए इसी पोस्टर से शुरू हुआ हलाल मीट को लेकर विवाद।

              ब्रिटेन के रेस्टोरेंट रंगरेज के बाहर लगाए इसी पोस्टर से शुरू हुआ हलाल मीट को लेकर विवाद।

              नॉन हलाल मीटअप पोस्ट से छिड़ा विवाद

              14 मार्च 2026 को कपूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नॉन हलाल मीटअप। दोपहर 2 बजे रंगरेज आओ, रिकॉर्डिंग उपकरण लेकर आओ। विवाद करने वालों को एक्सपोज करेंगे।

              पोस्ट वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के 100 से ज्यादा लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए। एंट्रेंस बंद होने पर नारे लगाने लगे। कपूर ने इसका वीडियो पोस्ट कर दिया और कहा कि उसे धमकियां आ रही हैं।

              हरमन कपूर के मुताबिक उनके रेस्टोरेंट के सामने सौ से ज्यादा लोगों ने हंगामा किया।

              हरमन कपूर के मुताबिक उनके रेस्टोरेंट के सामने सौ से ज्यादा लोगों ने हंगामा किया।

              हंगामा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

              रंगरेज रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस फोर्स पहुंची। भीड़ को हटाया। पुलिस अंदर घुसी और हरमन सिंह कपूर को अरेस्ट कर ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण हमला करने वालों को गातरा दिखाना बताया। पुलिस ने कहा कि लंदन में हथियार दिखाना कानूनी जुर्म है। कपूर को बाद में बेल मिल गई। इसे लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

              रेस्टोरेंट के बाहर हंगामे का विरोध करने पर पुलिस ने हरमन कपूर को ही गिरफ्तार कर लिया।

              रेस्टोरेंट के बाहर हंगामे का विरोध करने पर पुलिस ने हरमन कपूर को ही गिरफ्तार कर लिया।

              कपूर का दावा- मैंने तो अपने परिवार को बचाया

              हंगामा होने और गातरा दिखाने पर कपूर ने कहा- सिख गुरुओं ने आत्मरक्षा के लिए कृपाण दी है। मैंने तो हमलावरों से अपने परिवार को बचाया है। किसी पर हमला नहीं किया।

              हरमन कपूर ने आरोप लगाया कि वह 2023 से खालिस्तानी और मुस्लिम समूहों का टारगेट है। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि मेरा नाम खान नहीं है। यह दोतरफा पुलिसिंग है। विरोध करने वाले युवाओं ने कहा कि कपूर ने उन्हें हमला करने के लिए उकसाया, हेट स्पीच दी, मुस्लिम कम्युनिटी को ट्रोल किया और कृपाण दिखाकर धमकी दी।

              बेल मिलने के बाद हरमन कपूर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर घटना की जानकारी देते हुए।

              बेल मिलने के बाद हरमन कपूर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर घटना की जानकारी देते हुए।

              जानें कैसे शुरू हुआ और क्यों बढ़ा विवाद…

              • 2010 में खुला रंगरेज रेस्टोरेंट: हरमन कपूर ने अफगानिस्तान से आकर 2010 में रंगरेज रेस्टोरेंट शुरू किया। पहले दिन से ही हलाल मीट न बेचने की ठानी। हरमन ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में मीट मिलता है, लेकिन झटका। सिख धर्म से होने के कारण उन्होंने कभी हलाल नहीं बेचा। 2023 में साइन लगाया तो छोटे विवाद शुरू हुए। फिर फेक रिव्यू आने लगे। इसके बाद उनके रेस्टोरेंट पर अंडे मारे गए। कपूर का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने हमेशा खालिस्तान का विरोध किया।
              • 15 मार्च को रेस्टोरेंट बंद करने की घोषणा: 14 मार्च को भीड़ के हमले और गिरफ्तारी के बाद हरमन कपूर ने 15 मार्च को 16 साल पुराना पंजाबी रेस्टोरेंट बंद करने की घोषणा की। इसके बाद ब्रिटेन में बहस छिड़ गई कि क्या एक कारोबारी को अपने रेस्टोरेंट का मैन्यू चुनने का भी अधिकार नहीं है। यह मामला अब ब्रिटेन में बड़ा सवाल बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि पुलिस ने भीड़ को छोड़ मालिक को क्यों अरेस्ट किया?
              • गिरफ्तारी और पक्षपातपूर्ण पुलिसिंग के आरोप: हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के बजाय हरमन कपूर को ही गिरफ्तार कर लिया। उन पर कृपाण रखने और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तनाव बढ़ाने का आरोप लगा। इस कार्रवाई ने ब्रिटेन में दोहरी पुलिसिंग की बहस छेड़ दी है, जहां पीड़ित को ही आरोपी मानकर गिरफ्तार कर लिया गया और भीड़ सुरक्षित रही।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories