कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

        कोरबा (BCC NEWS 24): मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। हितग्राही किसान भुवनेश्वर तथा कौशल्या गंगा में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में पहुँचे, जहाँ उन्होंने उन्नत एवं वैज्ञानिक मछली पालन तकनीकों की जानकारी हासिल की। भ्रमण से लौटने के बाद आज कृषकों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से मुलाकात की। कलेक्टर ने किसानों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विधियों पर चर्चा की और कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को प्राप्त ज्ञान के आधार पर प्रभावी कार्य-योजना बनाकर जिले में मछली पालन को और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए तथा उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं।
        इस अवसर पर मत्स्य विभाग के सहायक संचालक क्रांति कुमार बघेल भी उपस्थित रहे।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories