BIG NEWS: ईरान जंग का आज 22वां दिन.. ईरानी नेवी ने LPG लदा भारतीय जहाज होर्मुज पार कराया, दावा- हमले से बचाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम बंद किए, अभी भी 22 जहाज फंसे

              तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 22वां दिन है। ईरानी नेवी ने 13 मार्च की रात को एक भारतीय जहाज को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कराया था। LPG लेकर आ रहा ये जहाज 10 दिन से फारस की खाड़ी में फंसा था। यह खबर ब्लूमबर्ग ने दी है।

              रिपोर्ट के मुताबिक, यह काम भारत और ईरान के बीच बातचीत के बाद हुआ। जहाज को पहले से तय रास्ते से निकाला गया ताकि वह हमलों से बच सके। इस दौरान जहाज का ट्रैकिंग सिस्टम (AIS) बंद कर दिया गया था।

              हालांकि रिपोर्ट में इस जहाज का नाम नहीं बताया गया है। अभी तक दो भारतीय जहाज शिवालिक (16 मार्च) और नंदा देवी (17 मार्च) होर्मुज के रास्ते LPG लेकर भारत पहुंचे हैं। वहीं फारस की खाड़ी में अभी भी करीब 22 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं।

              फारस की खाड़ी में मौजूद होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के अहम शिपिंग रूट्स में शामिल है। यहां से दुनिया भर की करीब 20% ऑयल की सप्लाई होती है।

              ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

              इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

              इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

              ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

              ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

              ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

              ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

              कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।

              कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण होंगे शामिलपद्मश्री...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

                              निगम प्रबंधन एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य करारकर्मचारियों ने...

                              रायपुर : अहिवारा के मानिक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित...

                              Related Articles

                              Popular Categories