कोरबा: पुराना बस स्टैंड अनंत इमेजिन सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, नशे में धुत युवक ने गार्ड पर शराब डाली, बेरहमी से पीटा, डर के कारण गांव लौटा पीड़ित

              कोरबा: पुराने बस स्टैंड स्थित अनंत इमेजिन सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई यह घटना देर रात की बताई जा रही है।

              घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के निवासी राम नारायण के रूप में हुई है। वह बजरंग सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत है।

              बेरहमी से मारपीट की

              जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। नशे में धुत एक युवक ने अचानक सुरक्षा गार्ड राम नारायण पर हमला कर दिया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के दौरान मौजूद युवक के साथी मारपीट शुरू होते ही मौके से भाग गए।

              बजरंग सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि घटना का वीडियो उनके पास पहुंचा है। वीडियो में युवक गार्ड के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।

              डर के कारण गांव लौटा गार्ड

              घटना के बाद राम नारायण भय के कारण अपने मूल निवास जांजगीर-चांपा लौट गया। उसने फोन पर सुपरवाइजर को बताया कि युवक नशे की हालत में आया, उस पर शराब डाली। विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गया।

              अभी तक शिकायत दर्ज नहीं

              महेश दुबे ने बताया कि डर की वजह से गार्ड ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उसके वापस आने के बाद शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मानव सेवा ही रेडक्रॉस की असली पहचान- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

                              विश्व रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट समाजसेवियों, कलेक्टरों और स्वयंसेवकों...

                              रायपुर : पेयजल संकट के निवारण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

                              सभी निकायों को हैंडपंपों, बोरवेल एवं अन्य जलप्रदाय प्रणालियों...

                              रायपुर : समस्याओं के त्वरित निराकरण से बढ़ता है लोगों का विश्वास

                              ’पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’रायपुर...

                              रायपुर : सारंगढ़ में गूंजी कन्या विवाह शहनाई

                              मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 96 जोड़े बंधे...

                              Related Articles

                              Popular Categories