रायपुर : प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक 8 अप्रैल को

        योजनाओं की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर होगी विस्तृत चर्चा

        रायपुर (BCC NEWS 24): आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में 08 अप्रैल को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन के पंचम तल स्थित सभागार में होगी। विभाग के सभी परियोजना प्रशासकों (एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना) एवं सहायक आयुक्तों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट आबंटन, व्यय, समर्पण एवं व्यय की समीक्षा के साथ-साथ स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति, पीएम जनमन योजना की स्थिति, छात्रावासों एवं आश्रमों की तैयारियां तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

        इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति वितरण, जवाहर उत्कर्ष योजना, देवगुड़ी एवं अखरा विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना तथा प्रयास आवासीय विद्यालयों के संचालन की समीक्षा भी बैठक के प्रमुख एजेंडा में शामिल है। वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों एवं अवमानना मामलों की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही मुख्य बजट 2026-27 में प्रस्तावित नई योजना सीजी-एसीए के अंतर्गत उड़ान, शिखर एवं मंजिल घटकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में नए छात्रावासों एवं आश्रमों के निर्माण और संचालन हेतु स्थल चयन, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत कार्यों की प्रगति तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा प्रस्तावित है।



                Hot this week

                कोरबा: बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन की नई राह

                प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से श्रीमती एलिजाबेथ मिंज को...

                रायपुर : नवा रायपुर में भारत-जि़म्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी

                मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठकरायपुर...

                रायपुर : फूलों की खुशबू के साथ समृद्धि की राह पर कृषक घनश्याम साहू

                फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना से गेंदा उत्पादन को मिला...

                Related Articles

                Popular Categories