कोरबा: पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात, ठेकेदार और रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट सहित लाखों के जेवर गायब

          कोरबा: जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

          दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

          तहकीकात करती हुई पुलिस टीम

          तहकीकात करती हुई पुलिस टीम

          पहली चोरी की वारदात

          सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच.एस. पटेल का परिवार कुछ दिनों पहले रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। उनकी बेटी, जो दर्री क्षेत्र में रहती है, जब किसी काम से पावर सिटी कॉलोनी स्थित घर आई तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी। पटेल अगले दिन कोरबा पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई।

          दूसरी चोरी की वारदात

          एच.एस. पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके घर से 10,000 रुपये नकद, सोने की चेन और कुछ चांदी के सामान चोरी हुए हैं। उन्होंने लगभग 2 लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया है।

          इसी कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र द्विवेदी के घर भी चोरी हुई। होली के बाद से वीरेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी अपने बेटे के पास रायपुर गए हुए थे। पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी, जिसके बाद वे कोरबा लौटे।

          वीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके घर से सोने के बिस्कुट, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।



                    Hot this week

                    रायपुर : सौर ऊर्जा ने बदली दिवाकर लोधी के घर की तस्वीर

                    बिजली बिल हुआ शून्यप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से...

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    रायपुर : बिहान ने बदली संगीता की तकदीर : हुनर बना रोजगार, आज हैं ‘लखपति दीदी’

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण पहल से...

                    Related Articles

                    Popular Categories