नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृह मंत्री लेखक रिहा, सबूत के आभाव में बरी किया गया

            काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को जमानत मिल गई है। अब उन्हें जेल से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

            सरकारी वकील के दफ्तर ने पुलिस को चिट्ठी भेजकर कहा है कि दोनों नेताओं की रिहाई सुनिश्चित की जाए।

            हालांकि, केपी शर्मा ओली की तबियत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

            दोनों नेताओं को 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन पर पिछले साल जेन जी प्रोटेस्ट के दौरान हत्या से जुड़े आरोप थे।

            जांच में उनके खिलाफ पक्का सबूत नहीं मिला, इसलिए केस दर्ज नहीं हो सका। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 9 अप्रैल तक या तो आरोप तय करो या फिर दोनों को रिहा कर दो।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories