फ्रांस: पिता ने अपने 9 साल के बेटे को डेढ़ साल तक वैन में बंद रखा, पुलिस ने बच्चे को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया, शख्स बोला- पत्नी से बचाने के लिए ऐसा किया

          पेरिस: फ्रांस में एक पिता ने अपने 9 साल के बेटे को करीब डेढ़ साल तक एक वैन में बंद रखा। पुलिस ने बच्चे को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया।

          यह घटना हेगेनबाख गांव की है। एक पड़ोसी ने वैन के अंदर से बच्चे की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वैन का दरवाजा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।

          बच्चा बेहद खराब हालत में मिला। वह कुपोषण का शिकार था, चलने में असमर्थ था और कचरे के बीच पड़ा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चा किसी तरह जिंदा रहा क्योंकि पिता उसे समय-समय पर खाना और पानी देता था। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की वजह से उसके पैर कमजोर हो गए थे।

          जांच में पता चला कि बच्चे को नवंबर 2024 से वैन में बंद रखा गया था। पिता ने सफाई दी कि उसने ऐसा अपनी पार्टनर से बचाने के लिए किया, जो बच्चे को मानसिक अस्पताल भेजना चाहती थी। हालांकि अधिकारियों को बच्चे में किसी मानसिक बीमारी के कोई सबूत नहीं मिले।

          पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

                    आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारशासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गयापंचायत सचिव...

                    रायपुर : नगरीय निकायों के पेंशनरों को महंगाई राहत

                    सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और...

                    Related Articles

                    Popular Categories