BIG NEWS: आंध्र प्रदेश के इंजीनियर की अमेरिका में डूबने से मौत, कैलिफोर्निया के वॉटरफॉल के तेज बहाव में बहा, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था

            नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियर की अमेरिका में झरने में डूबने से मौत हो गई। सिंगिरेड्डी साई श्रीहरी कृष्ण दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। तभी कैलिफोर्निया के एक वॉटरफॉल में तेज धारा में फंसकर बह गए।

            बताया जा रहा है कि श्रीहरी कृष्ण पानी में उतरते ही तेज करंट से बने भंवर में फंस गए। वह खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए। घटना की तारीख पता नहीं चल पाई है।

            श्रीहरी कृष्ण अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories