कोरबा: कटघोरा-ढेलवाडीह बायपास पर सड़क हादसा, SECL माइनिंग सरदार की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा, ड्यूटी से घर लौटते समय 407 मिनी ट्रक ने बुलेट को मारी थी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

              कोरबा: जिले में मंगलवार दोपहर कटघोरा-ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार 407 वाहन ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में इलाज के दौरान मौत हो गई।

              मृतक की पहचान आशुतोष कुमार(29) सिंह के रूप में हुई है, जो SECL सुराकछार खदान में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि आशुतोष ड्यूटी के बाद बुलेट से अपने घर लौट रहे थे। ढेलवाडीह बायपास पर सामने से आ रही तेज रफ्तार 407 मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

              407 मिनी ट्रक जिसने टक्कर मारी

              407 मिनी ट्रक जिसने टक्कर मारी

              टक्कर भीषण थी,सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं

              टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और आशुतोष सड़क पर दूर जा गिरे। उन्हें सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

              घायल युवाक को हॉस्पिटल लाया गया जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

              घायल युवाक को हॉस्पिटल लाया गया जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

              इलाज के दौरान हुई मौत

              पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल आशुतोष को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर में आशुतोष ने दम तोड़ दिया।

              ड्राइवर से पूछताछ कर रही है पुलिस

              कटघोरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त 407 वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

              शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के कारण बायपास मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories