Stock Market Today: सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर 78,111 पर बंद, निफ्टी भी 389 बढ़कर 24,231 पर पहुंचा; आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारी

        मुंबई: आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को सेंसेक्स 1,264 अंक (1.64%) की तेजी के साथ 78,111 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 389 अंकों (1.63%) की तेजी रही, ये 24,231 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।

        शेयर बाजार में तेजी की तीन वजह

        • US-ईरान शांति वार्ता: अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होने की खबरों से ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
        • कच्चे तेल कीमत: ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर $100 प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत है।
        • ग्लोबल मार्केट में रैली: अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से घरेलू बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है।

        सपोर्ट और रेजिस्टेंस

        सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

        सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

        रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

        रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

        नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

        कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 95.69 डॉलर पर आया

        अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की संभावनाओं से कच्चे तेल की कीमते गिर गई हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 2.77 डॉलर गिरकर 95.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

        वहीं, अमेरिकी क्रूड (WTI) 4 डॉलर की गिरावट के साथ $95 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले सत्र में ईरान जंग के चलते कीमतों में 4.3% तक का उछाल देखा गया था, लेकिन शांति वार्ता की खबरों ने निवेशकों खरीदारी की।

        सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक गिरकर बंद हुआ था

        शेयर बाजार में 13 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) नीचे 76,848 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक (1.16%) गिरकर 23,843 पर आ गया। कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।



                Hot this week

                रायपुर : धरमजयगढ़ में बाजार अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों...

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories