CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, भीषण-गर्मी के चलते साय सरकार का फैसला, 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

              रायपुर: प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।

              इससे पहले विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के तहत 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

              सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है – राजेश अग्रवाल

                              कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में किया नारी...

                              रायपुर : मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार

                              डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति से संवर रहा है बस्तर का...

                              Related Articles

                              Popular Categories