BIG NEWS: दिल्ली एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में हादसा, स्पाइसजेट और अकासा के विमान आपस में टकराए, दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित

              नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई।

              जानकारी के मुताबिक अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया।

              हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।

              घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही खड़े कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

              स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा टूटा

              अकासा से टक्कर के बाद स्पाइसजेट के दाहिने पंख का किनारा टूट गया।

              अकासा से टक्कर के बाद स्पाइसजेट के दाहिने पंख का किनारा टूट गया।

              अकासा के विमान में फंसा पंख का टूटा हुआ हिस्सा

              अकासा विमान के पिछले हिस्से में स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा फंस गया।

              अकासा विमान के पिछले हिस्से में स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा फंस गया।

              एक तस्वीर में देखें टक्कर के बाद दोनों विमान की हालत

              टक्कर में के बाद दोनों विमान एकदम करीब ही खड़े रहे, जिन्हें बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने हटाया।

              टक्कर में के बाद दोनों विमान एकदम करीब ही खड़े रहे, जिन्हें बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने हटाया।

              अकासा एयरलाइंस बोली- हमारा विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था

              अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी दूसरे विमान ने उसे टक्कर मार दी। हमारी टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए दूसरा इंतजाम कर रही है।

              दोनों प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

              दोनों प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : फसल विविधीकरण और नैनो उर्वरकों से किसानों की बढ़ रही आय

                              मक्का उत्पादन, जैविक खाद और आधुनिक तकनीकों का समन्वय बन...

                              रायपुर : जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का...

                              Related Articles

                              Popular Categories