KORBA : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

              विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु प्रतिवेदन शाखा के लिए श्री एच.बंजारे, सहायक परियोजना समन्वयक मो.नं. 9826146182 को नोडल अधिकारी एवं श्री अरूणेन्द्र मिश्रा प्राचार्य लाइवीहुड कालेज कोरबा मो.नं. 9589586878 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था शाखा के लिए श्री आशुतोष पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा मो.नं. 7773808088 को नोडल  अधिकारी एवं श्री जी.आर. जांगड़े कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा मो.नं. 9425542088, रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मानदेय वितरण शाखा के लिए श्री तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी मो.नं. 8305773677 को नोडल अधिकारी,  निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कटघोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी, नामांकन शाखा के लिए सर्व रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को नोडल अधिकारी,  विद्युत व्यवस्था शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, नामांकन की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा,  प्रवेश पत्र शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कम्प्यूटर एवं ई-मेलिंग शाखा के लिए श्री हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कोरबा मो.नं. 9977636515 को नोडल अधिकारी एवं सुश्री शिखा ठाकुर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर जिला पंचायत कोरबा मो.नं. 7828183048 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीसीटीवी शाखा हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य,...

                              KORBA : सांसद निधि के कार्यों में टीडीएस कटौती अनिवार्य

                              वित्तीय पारदर्शिता हेतु विभाग ने जारी किए निर्देशकोरबा (BCC...

                              KORBA : रबी दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान...

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories