रायपुर : मांगलिक भवन, दुकानों के निर्माण एवं मुक्तिधाम उन्नयन के लिए एक करोड़ स्वीकृत

              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के इंदौरी नगर पंचायत में तीन कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें इंदौरी में मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण तथा मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। 

              नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने इंदौरी नगर पंचायत में दुकानों तथा मांगलिक भवन के निर्माण के लिए 45-45 लाख रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीनों कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

                              अतिक्रमण मुक्त भूमि पर हुआ वृहत पौधरोपण, बढ़ेगा हरित...

                              रायपुर : प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह

                              भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित...

                              Related Articles

                              Popular Categories