BIG NEWS: ईरान जंग का असर- अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प की लोकप्रियता सबसे ज्यादा घटी, ताजा सर्वे में सिर्फ 34% लोग काम से खुश

              वाशिंगटन: अमेरिका में बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ युद्ध का असर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता पर दिख रहा है। रॉयटर्स-इप्सोस के ताजा सर्वे के मुताबिक केवल 34% अमेरिकी उनके काम से संतुष्ट हैं। यह उनके मौजूदा कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है।

              जनवरी 2025 में पद संभालते समय उन्हें 47% लोगों का समर्थन मिला था। इसके बाद यह लगातार घटता गया। महंगाई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बन रही है। सर्वे में सिर्फ 22% लोगों ने कहा कि वे बढ़ती कीमतों को संभालने के तरीके से खुश हैं।

              पेट्रोल की कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ाई है। फरवरी के अंत में शुरू हुए युद्ध के बाद ईंधन 40% से ज्यादा महंगा हो गया, जिसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

              अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रम्प की रेटिंग 27% रह गई है, जो उनके पहले कार्यकाल से कम है। ईरान के साथ संघर्ष पर 34% लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।

              रिपब्लिकन समर्थक अब भी उनके साथ हैं लेकिन पार्टी के भीतर महंगाई को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। निर्दलीय वोटरों का झुकाव अब डेमोक्रेट्स की ओर नजर आ रहा है, जो आने वाले चुनावों में अहम साबित हो सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल

                              500 विद्यार्थियों को मिलेगी सैन्य शिक्षा की राहरक्षा मंत्रालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories