ऑस्ट्रेलिया: एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान हैंगर से टकराया, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत, 11 घायल

            कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान हैंगर से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

            अधिकारियों के मुताबिक विमान एयरपोर्ट परिसर में मौजूद हैंगर 54 से टकरा गया। टक्कर के बाद वहां आग लग गई। चीफ इंस्पेक्टर एंड्रयू मैकक्रैकन ने बताया कि हादसे का शिकार विमान ट्विन-इंजन डायमंड DA42 था।

            हादसे में पायलट और एक यात्री की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। टक्कर और आग लगने की वजह से कुल 11 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

            हादसे के बाद हैंगर से उठता काला धुआं आसपास के इलाके में फैल गया। मेट्रोपॉलिटन फायर सर्विस ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories