KORBA : मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों की सहमति

              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज चेम्बर आफ कामर्स स्थानीय व्यापारियों की ली बैठक, मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पुराने कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर की चर्चा

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था पर जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी हैं, सभी ने इस बात पर जोर दिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खडे़ हों, व्यवसायीगण स्वयं अपने वाहन पार्किंग में खडे़ करें तथा ई-कार्ट से दुकानों तक पहुंचे तथा पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाया सके। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में  चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों तथा पावर हाउस रोड के व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर मल्टीलेवल पार्किंग प्रारंभ किये जाने एवं पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि वहॉं के सभी व्यापारीगण अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा करेंगे तथा वहॉं से ई-कार्ट के माध्यम से दुकान पहुंचेगे, साथ ही अपने ग्राहकों को भी मल्टीलेवल पार्किंग में ही वाहन पार्किंग हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करेंगे। इसी प्रकार बड़ी गाडि़यॉं उक्त सड़क पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी तथा उन्हें अनिवार्य रूप से ओव्हरब्रिज के ऊपर से ही जाना पडे़गा। इसी प्रकार पावर हाउस रोड में ट्रेक्टर व मालवाहक वाहनों के गुजरने के लिये एक समय निर्धारित होगा, उस नियत समय में ही वे उक्त मार्ग पर गुजर कर माल की डिलेवरी कर सकेंगे। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी सुनालिया ब्रिज से ट्रक, टेªक्टर, बस नहीं गुजरेंगे, उन्हें गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। इसके साथ ही आवश्यक स्थिति में प्रशासन से परमिशन लेनी होगी।

              ई-कार्ट उपलब्ध कराने में संस्थायें करेंगी सहयोग

              बैठक के दौरान आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार तक आवागमन हेतु ई-कार्ट वाहन उपलब्धता हेतु अपना सहयोग दें, जिस पर अनेक संस्थाओं ने ई-कार्ट वाहन प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिन व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ई-कार्ट वाहन उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया है, उनमें अनूपचंद त्रिलोकचंद, दिशा मोबाईल, पदमिनी ज्वेलर्स, आटो सेंटर, अग्रवाल गारमेंट्स, न्यू जेके ज्वेलर्स, लायंस क्लब बालको आदि प्रतिष्ठान व संस्थायें शामिल हैं। इन ई-कार्ट में संबंधित प्रतिष्ठान अपने दुकानों व व्यवसाय की बाडिंग कर सकेंगे, वहीं इन ई-कार्ट वाहन को चलाने के लिये निगम ड्राईवर उपलब्ध करायेगा तथा समय-समय पर मरम्मत का कार्य भी करवायेगा। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, विनोद कुमार गोंड, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मोहम्मद नूर आरबी, मोहम्मद आजाद, विपिन कुमार जैन, भगवानदास अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जयकिशन सोनी आदि के साथ जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारी सदस्यगण व काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories