BIG NEWS: AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में FIR, पुलिस अरेस्ट करने दिल्ली पहुंची

              मोहाली/लुधियाना: AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज हुई हैं। यह केस भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर के पिछले दरवाजे से निकल गए। दावा किया जा रहा है कि जिस गाड़ी में बैठकर संदीप निकले, वह राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर नंबर भी जालंधर का है।

              पाठक की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता की तरफ से इसको लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं, संदीप पाठक ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- मेरे खिलाफ किसी भी FIR की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

              इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सांसद संदीप पाठक के दिल्ली स्थित घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। इससे पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी की कोशिश करने पर दिल्ली पुलिस के साथ टकराव की नौबत आ सकती है।

              संदीप पाठक से पहले AAP सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जरिए पार्टी छोड़ने वाले दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री में भी रेड करा चुकी है। डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ BJP में शामिल हुए थे। इसके अलावा राघव चड्‌ढा और हरभजन सिंह भज्जी की सिक्योरिटी भी AAP सरकार छीन चुकी है।

              पार्टी छोड़ने वाले 3 सांसदों पर पहले कार्रवाई कर चुकी AAP सरकार

              1. राघव चड्‌ढा की Z+ सिक्योरिटी हटाई: राघव चड्‌ढा ने AAP छोड़ी तो पंजाब सरकार ने उनकी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली। चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी मिली हुई थी। इसके बाद कुछ देर के लिए दिल्ली पुलिस ने राघव चड्‌ढा को सिक्योरिटी दी। अब उन्हें CRPF से सुरक्षा मिल गई है।
              2. हरभजन भज्जी की भी सिक्योरिटी हटाई: पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद को पंजाब पुलिस की तरफ से Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी। उनके पार्टी छोड़ने और BJP सांसदों की लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा हटा ली। इसके बाद तुरंत दिल्ली से CRPF के 7 जवान उनके घर पहुंचे। हरभजन ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार से जवाब मांगा कि किस आधार पर सिक्योरिटी हटाई गई?।
              3. राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर रेड: करीब 5 हजार करोड़ के टर्नओवर वाले ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता की बरनाला के धौला स्थित फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (PPCB) ने रेड की। इसके खिलाफ गुप्ता पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चले गए। जिसके बाद कोर्ट ने 4 मई तक गुप्ता पर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories