ब्रेकिंग: दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, हादसे में 9 लोगों की मौत, मृतकों में एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट से आगजनी की आशंका

            नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है।

            दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3.47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 4 घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।

            मृतकों के शव बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से बरामद किए गए। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि कुछ शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि सिर्फ कंकाल बचा है। DNA टेस्ट के बाद ही मृतकों का पता चल पाएगा।

            शुरुआती जांच में AC में धमाके के बाद आग फैलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

            इधर, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।

            हादसे की 6 तस्वीरें…

            हादसे के वीडियो में बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

            हादसे के वीडियो में बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

            बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी।

            बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी।

            आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई।

            आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई।

            आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया।

            आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया।

            यह बिल्डिंग के सामने का हिस्सा है। आग पीछे के हिस्से में लगी थी।

            यह बिल्डिंग के सामने का हिस्सा है। आग पीछे के हिस्से में लगी थी।

            बिल्डिंग से आग बुझाने के बाद शवों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

            बिल्डिंग से आग बुझाने के बाद शवों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

            9 मृतकों के नाम सामने आए, लेकिन पहचान मुश्किल

            दिल्ली पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढ़ियों से 3 शव मिले, जहां दरवाजा बंद था। आशंका है कि लोगों ने छत पर भागकर जान बचाने की कोशिश की थी।

            दूसरे फ्लोर पर मिले मृतकों की पहचान अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटे निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और डेढ़ साल के पोते आकाश जैन के रूप में हुई। तीसरे फ्लोर पर नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैले जैन (48) और बेटे सम्यक जैन (25) मृत पाए गए।

            पहले फ्लोर पर शिखा जैन (45) का शव मिला, जबकि उनके पति नवीन जैन (48) घायल हो गए। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि उन्होंने मृतकों के शव देखें हैं। इनमें कौन से शव पुरुष के हैं और कौन सी महिला के, इसकी पहचान करना भी मुश्किल है।

            बिल्डिंग के पिछले हिस्से से ज्यादातर शव मिले

            दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि चार मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK फ्लैट हैं। आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी और वहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 6 फ्लैट्स का सामान जल गया।

            DFS के मुताबित, खिड़कियों और बालकनी पर ग्रिल और लोहे की रॉड लगी थीं, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। फिर भी करीब 15 लोगों को बचाया। इनमें से एक व्यक्ति करीब 30% तक जल गया था, जिसे इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

            मौके पर मृतकों के परिजन, स्थानीय लोगों और नेताओं की भीड़ जमा हो गई।

            मौके पर मृतकों के परिजन, स्थानीय लोगों और नेताओं की भीड़ जमा हो गई।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा संकल्प अभियान का समापन

                          मंत्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं...

                          कोरबा: सेजेस हाई स्कूल पोलमी में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

                          रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के...

                          Related Articles

                          Popular Categories