हिमाचल प्रदेश: शिमला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए आया मैसेज, पेरेंट्स-स्टूडेंट्स में हड़कंप, बच्चों को लेने पहुंचे, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर; स्कूल परिसर में ली जा रही तलाशी

            हिमाचल प्रदेश: प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन अभिभावकों को मैसेज भेजा और बच्चों को तुरंत घर ले जाने को कहा। इस मैसेज को देखकर अभिभावकों में हड़कंप मच गया।

            परिजन आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को वापस ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसपी शिमला गौरव ने बताया कि जनरल थ्रेट आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और स्कूलों में ड्रिल चल रही है।

            यह धमकी शहर के चैल्सी, दयानंद, सेंट थॉमस, डीएवी टुटू इत्यादि स्कूलों को मिली है। धमकी की खबर फैलने के बाद दूसरे स्कूलों के परिजन भी घबरा गए और अपने बच्चों के लिए उनकी चिंताएं बढ़ गई।

            बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्कूल पहुंचे परिजन।

            बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्कूल पहुंचे परिजन।

            स्कूल परिसर में ली जा रही तलाशी

            जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनके परिसर में पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी को अभियान चलाया, लेकिन बम जैसी कोई भी चीज नहीं मिली। अब शिमला पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह धमकी किसने दी।

            इससे पहले हाईकोर्ट-सचिवालय को भी कई बार धमकी मिल चुकी

            गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल के महीनों में हिमाचल हाईकोर्ट, राज्य सचिवालय, कई जिलों के डीसी कार्यालयों और जिला कोर्ट को भी कई बार बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।

            शिमला का दयानंद स्कूल परिसर धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया।

            शिमला का दयानंद स्कूल परिसर धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया।

            पुलिस की अपील- घबराएं नहीं

            हालांकि हर बार जांच में ऐसी धमकियां अफवाह या शरारती तत्वों की करतूत ही साबित हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories